दही का फेस पैक लगाने से चेहरे पर ग्लो
☰ टिप्स चेहरे पर दही लगाने के फायदे
चेहरे पर दही लगाने के फायदे - Benefits of curd on face in hindi
चेहरे पर दही लगाने के फायदे - Benefits of curd on face in hindi
ये तो हम सब जानते हैं कि दही, हमारी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है। कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी के अलावा कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स का बेहतरीन स्त्रोत है दही। रोजाना एक कटोरी दही खाने से न सिर्फ आपका पाचन तंत्र बेहतर रहता है बल्कि सेहत से जुड़ी कई दूसरी बीमारियां भी नहीं होतीं। हम भारतीयों के खाने का अहम हिस्सा है दही। लेकिन क्या आप जानती हैं कि दही सिर्फ खाने के लिए नहीं बल्कि लगाने के लिए भी बेस्ट है। जी हां, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि दही हमारी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
साल 2015 में प्रकाशित एक रिव्यू स्टडी की मानें तो फर्मेंटेड यानी किण्वित दुग्ध उत्पाद जैसे दही को खाने और स्किन पर लगाने से स्किन की सेहत बेहतर हो सकती है। हालांकि, इसके गुणों और क्षमता का आंकलन करने के लिए और ज्यादा स्टडीज की जरूरत है। इसके अलावा एक दूसरी स्टडी में अनुसंधानकर्ताओं ने इंसान की त्वचा पर दही के फेस पैक का क्या असर होता है। इसका मूल्यांकन किया और पाया कि दही के फेस पैक से स्किन में नमी का स्तर बेहतर होता है, स्किन चमकदार बनती है और त्वचा का लचीलापन भी बेहतर होता है।
: दही का इस्तेमाल खूबसूरती में लगा सकता है चार चांदलैक्टिक ऐसिड और प्राकृतिक प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही, हमारी सेहत के साथ-साथ स्किन और बालों को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है। दही न सिर्फ चेहरे की झुर्रियां दूर कर बढ़ती उम्र के निशान को कम करने में मदद करती है, बल्कि स्किन को मॉइश्चराइज करके कोमल, मुलायम और ग्लोइंग बनाने में भी मदद करती है। सालों से बड़ी संख्या में लोग दही को चेहरे पर फेशियल मास्क के तौर पर भी इस्तेमाल करते आ रहे हैं।
अब जब आपको पता चल ही गया है कि दही सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी कितनी फायदेमंद है तो क्यों न इसे रोजाना चेहरे पर लगाया जाए। चेहरे पर दही लगाने के फायदे क्या-क्या हैं, इसे किस तरह से और किन चीजों के साथ मिलाकर लगाया जा सकता है, किस तरह की स्किन के लिए दही के साथ किस चीज को मिलाकर लगाना ज्यादा फायदेमंद है, इन सभी चीजों के बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बता रहे हैं।
(और पढ़ें : दमकती त्वचा के लिए घर पर बनाएं फेस पैक)
त्वचा के लिए किस तरह से फायदेमंद है दही? - Skin ke liye kaise faydemand hai dahi?
चेहरे पर दही लगाने के फायदे - Face pe dahi lagane ke fayde
स्किन को नमी देती है दही - Skin ko moisture deti hai dahi
कील-मुंहासे दूर करती है दही - Kil muhase ko hatati hai dahi
सनबर्न में भी राहत देती है दही - Sunburn kam karti hai dahi
आंखों के काले घेरों को कम करती है दही - Dark circle kam karti hai dahi
उम्र के निशान को कम करती है दही - Umar ke nishan hatati hai Dahi
त्वचा की रंगत एक समान बनाती है दही - Skin tone ko even bananti hai dahi
चेहरे पर दही कैसे लगाएं? - Face par dahi lagane ke tarike
चेहरे पर दही के नुकसान - Face pe dahi ke side effects
चेहरे पर दही लगाने के फायदे के डॉक्टर
त्वचा के लिए किस तरह से फायदेमंद है दही? - Skin ke liye kaise faydemand hai dahi?
दही में मौजूद लैक्टिक ऐसिड नाम के तत्व की वजह से ही दही को त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। लैक्टिक ऐसिड एक तरह का अल्फा हाइड्रोक्सी ऐसिड (एएचए) है जो आमतौर पर बिना प्रिस्क्रिप्शन वाले मुंहासों के उत्पाद में पाया जाता है। लैक्टिक ऐसिड और इस तरह के बाकी एएचए स्किन पर जमा गंदगी की परत या पपड़ी को हटाने (एक्सफोलिएशन), सूजन और जलन को कम करने और नई और स्मूथ स्किन को उभारने के लिए जाने जाते हैं।
इस तरह से दही में मौजूद लैक्टिक ऐसिड की मदद से त्वचा पर होने वाली इन समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है:
बड़े पोर्स या रोमछिद्रों को बंद करने में
मुंहासे के निशान को कम करने में
चेहरे पर बारीक रेखाओं को कम करने में
सूरज की रोशनी से हुई क्षति या सनटैन को कम करने में
अतिवर्णकता या हाइपरपिंगमेंटेशन को कम करने में
इंटरनैशनल जर्नल ऑफ डर्मेटॉलजी नाम की पत्रिका में साल 2019 में प्रकाशित एक स्टडी की मानें तो दही में मौजूद लैक्टिक ऐसिड त्वचा को जलयोजित यानी हाइड्रेट करने का भी काम करता है और यह एक बेहतरीन एंटीऑक्सिडेंट भी है।
चेहरे पर दही लगाने के फायदे - Face pe dahi lagane ke fayde
अक्सर चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे, बढ़ती उम्र के निशान, मुंहासे या मुंहासे के निशान- इस तरह की समस्याएं आपके चेहरे के निखार को छीन लेती हैं और स्किन से जुड़ी इन प्रॉब्लम्स को ठीक करने में काफी वक्त भी लग जाता है। लेकिन दही, पूरी तरह से नैचरल और बिना किसी साइड इफेक्ट वाला उत्पाद है जो स्किन की रंगत निखारने के साथ-साथ उसे पोषण देने का भी काम करती है। लिहाजा चेहरे पर दही लगाने के कितने फायदे हैं, जानें:
स्किन को नमी देती है दही - Skin ko moisture deti hai dahi
कील-मुंहासे दूर करती है दही - Kil muhase ko hatati hai dahi
सनबर्न में भी राहत देती है दही - Sunburn kam karti hai dahi
आंखों के काले घेरों को कम करती है दही - Dark circle kam karti hai dahi
उम्र के निशान को कम करती है दही - Umar ke nishan hatati hai Dahi
त्वचा की रंगत एक समान बनाती है दही - Skin tone ko even bananti hai dahi
स्किन को नमी देती है दही - Skin ko moisture deti hai dahi
अगर आपकी त्वचा में खासकर चेहरे पर नमी की कमी हो गई है और त्वचा रूखी-सूखी सी हो गई है तो आप दही की मदद ले सकती हैं। दही बेहतरीन मॉइश्चराइजर है और अगर इसे रोजाना स्किन पर लगाया जाए तो इससे आपकी स्किन पोषण से भरपूर, कोमल, नरम और लचीली बनती है।
कील-मुंहासे दूर करती है दही - Kil muhase ko hatati hai dahi
एंटी-इन्फ्लेमेट्री और एंटीबैक्टीरियल तत्वों से भरपूर दही, आपके चेहरे पर होने वाले कील-मुंहासे (ऐक्ने) की समस्या को दूर करने का सबसे बेस्ट नुस्खा है। अगर आप मुंहासे वाले हिस्सों पर रोजाना दही लगाएं तो मुंहासे जल्द ठीक हो सकते हैं और उनके निशान भी धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं।
सनबर्न में भी राहत देती है दही - Sunburn kam karti hai dahi
जब सूरज की हानिकारक यूवी किरणें हमारी त्वचा के संपर्क में आती हैं तो हमारे शरीर की कोशिकाओं पर इनका सीधा असर पड़ता है और हमारी त्वचा न सिर्फ धूप की किरणों से झुलस जाती है बल्कि फीकी और नीरस भी हो जाती है। सनबर्न की यह समस्या अगर गंभीर हो तो कई बार त्वचा पर चक्त्ते (रैशेज) और दाने भी हो सकते हैं। ऐसे में प्रभावित स्किन पर दही लगाने से धूप से झुलसी त्वचा में राहत मिलती है।
आंखों के काले घेरों को कम करती है दही - Dark circle kam karti hai dahi
जब कई दिनों तक लगातार हमारी नींद पूरी नहीं होती या किसी वजह से हम रात में कम सोते हैं तो आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स नजर आने लगते हैं। ऐसे में इन काले घेरों को हटाने में भी मदद कर सकती है दही। जैसा कि हमने पहले ही बताया दही में एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पायी जाती हैं जो आंखों की सूजन को कम करती है और लैक्टिक ऐसिड काले घेरों को कम करता है।
उम्र के निशान को कम करती है दही - Umar ke nishan hatati hai Dahi
जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ने लगती है चेहरे पर बुढ़ापे के निशान नजर आना स्वाभाविक सी बात है। लेकिन कई बार उम्र से पहले ही (प्रीमैच्योर एजिंग) चेहरे पर बुढ़ापे के कई निशान जैसे- झुर्रियां, बारीक रेखाएं आदि नजर आने लगती हैं। इस समस्या से निपटने में भी दही आपकी मदद कर सकती है। दही में मौजूद लैक्टिक ऐसिड एक्सफोलिएटर यानी स्किन पर मौजूद डेड स्किन की परत और पपड़ी को हटाने में मदद करता है जिससे नीचे मौजूद जवां त्वचा उजागर हो पाती है।
त्वचा की रंगत एक समान बनाती है दही - Skin tone ko even bananti hai dahi
कई बार त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों की वजह से चेहरे की रंगत फीकी पड़ने लगती है और पिग्मेंटेशन यानी रंजकता भी होने लगती है। ऐसे में दही में मौजूद लैक्टिक ऐसिड नाम का तत्व दाग-धब्बों वाली स्किन की सबसे ऊपरी परत को हटाकर स्किन की नई कोशिकाओं को विकसित करने में मदद करता है। इससे पिग्मेंटेशन की समस्या असरदार तरीके से खत्म हो जाती है और त्वचा की रंगत भी एक समान हो जाती है।
चेहरे पर दही कैसे लगाएं? - Face par dahi lagane ke tarike
वैसे तो आप चाहें तो दही को उसके प्राकृतिक रूप में सीधे चेहरे पर भी लगा सकती हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर दही में कुछ दूसरे प्राकृतिक सामग्रियों को भी मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए यह चेहरे के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आप चाहें तो दही को खीरे के साथ, दही को टमाटर के साथ, दही को हल्दी के साथ या फिर दही को शहद या बेसन के साथ भी मिक्स करके लगा सकती हैं। किस तरह की स्किन के लिए दही का कौन सा मिश्रण बेस्ट है और इससे क्या फायदे हो सकते हैं, जानें:
ड्राई स्किन के लिए दही और शहद
अगर आपकी त्वचा में नमी की कमी है स्किन ड्राई हो गई है तो आप 4 चम्मच दही में, 1 चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और इस दही फेस मास्क को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं और 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें और चेहरे को अच्छे से सुखा लें। दही और शहद के इस मिश्रण को हफ्ते में एक बार सिर्फ वही लोग इस्तेमाल करें जिनकी स्किन ड्राई या नॉर्मल हो। ऑइली स्किन वाले इसे यूज न करें। कुछ ही दिनों में आपको अपने चेहरे पर चमक नजर आने लगेगी।
: शहद देगा मुलायम त्वचा)
झुर्रियां और बारीक रेखाएं हटाने के लिए दही और ओट्स
अगर आपके चेहरे पर समय से पहले ही बढ़ती उम्र के निशान जैसे- झुर्रियां और बारीक रेखाएं नजर आने लगी हैं तो इस प्रीमैच्योर एजिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको दही के साथ ओट्स को मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए। दही और ओट्स के इस स्क्रब को आप हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकती हैं। 2 चम्मच दही में 1 चम्मच ओट्स डालें और जब यह मिश्रण लुगदी जैसा हो जाए तो उसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में चेहरे पर मसाज करें। स्क्रब को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
दाग-धब्बों को हटाने के लिए दही और नींबू का रस
अगर आपके चेहरे पर ठीक हो चुके मुंहासों का दाग रह गया है या फिर किसी और वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे नजर आ रहे हैं तो दही और नींबू के रस का मिश्रण इन धब्बों को हटाने में आपकी मदद कर सकता है। 1 चम्मच दही में आधा चम्मच नींबू के रस को एक बाउल में लेकर अच्छी तरह से मिलाएं और फिर इस मिश्रण को चेहरे पर दाग-धब्बे वाले हिस्से पर लगाएं। ध्यान रहे कि यह मिश्रण आंखों में न जाए वरना जलन हो सकती है। मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें।
सनबर्न या टैनिंग हटाने के लिए दही और बेसन
धूप की तेज रोशनी और यूवी किरणों की वजह से अगर स्किन में टैनिंग या सनबर्न की समस्या हो गई हो तो इसके लिए दही या छाछ में थोड़ा सा बेसन मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करके प्रभावित हिस्से पर यह मिश्रण लगाएं। करीब 1 घंटे तक लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। दही और बेसन का
मिश्रण सनबर्न और टैनिंग को दूर करने के साथ ही जलन में भी राहत पहुंचाएगा।
स्किन की रंगत निखारने के लिए दही और हल्दी
दही और हल्दी दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर प्राकृतिक तत्व हैं जो आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हैं। सभी स्कDahi For Beautiful Skin क्या आपने कभी दही का उपयोग किया है? अगर नहीं किया तो आपको बता दें कि त्वचा का रंग निखारने से लेकर उसके पोषण तक के लिए आप दही पर भरोसा कर सकती हैं।
Dahi For Beautiful Skin: ऐसे कम ही लोग होंगे जिन्हें दही न पसंद आता हो। चाहे रायता हो या फिर फ्लेवर्ड दही, इसके होने से खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। गर्मियों में दही शरीर में ठंडक पहुंचाता है तो साथ में सेहतमंद भी रखता है। शरीर के स्वास्थ्य के साथ ही इसका इस्तेमाल त्वचा के स्वास्थ्य यानी खूबसूरती के लिए भी किया जाता है।
जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा। त्वचा को निखारने के लिए आपने यूं तो कई तरह के उपाय किए होंगे लेकिन क्या आपने कभी दही का उपयोग किया है? अगर नहीं किया तो आपको बता दें कि त्वचा का रंग निखारने से लेकर उसके पोषण तक के लिए आप दही पर भरोसा कर सकती हैं। यहां तक कि ऐसा पाया गया है कि त्वचा से जुड़ी हर समस्या के लिए दही बेहद फायदेमंद साबित होता है।
झुर्रियों से लेकर काले धब्बे और मुहांसों तक, दही इन सभी परेशानियों को दूर करने में काफी मददगार होता है। आप दही में शहद या हल्दी जैसी चीज़ें मिलाकर इसको और फायदेमंद बना सकते हैं। इसके अलावा दही में नींबू, टमाटर और खीरे का रस जैसी चीज़ें भी मिला सकते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
1. दही में शहद मिलाकर हफ्ते में हर दूसरे दिन चेहरे पर लगाएं। एक बड़े चम्मच दही में एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट बाद धो लें। इस पैक से आपकी त्वचा को नमी मिलेगी और वह कोमल और मुलायम बन जाएगी।
2. दाग-धब्बों से परेशान हैं तो इन्हें ख़त्म करने के लिए आप नींबू और दही से बने पेस्ट का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक बड़े चम्मच दही में आधा छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा लें और सूखने पर धो लें। अगर स्किन में कोई एलर्जी हो, तो इसका इस्तेमाल न करें क्योंकि नींबू से उल्टा रिएक्शन हो सकता है।
3. पिंपल्स को दूर करने के लिए दही का इस्तेमाल करें। चेहरे को अच्छी तरह धोकर पोंछ लें। अब दही को रूई या उंगलियों की मदद से पिंपल पर अच्छी तरह लगाएं। ध्यान रखें एक ही रूई का बार-बार इस्तेमाल न करें। सुबह उठकर इसे धो लें
4. डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए दही काफी असरदार होता है। ये एक बेहतरीन आई क्रीम साबित हो सकता है। सोने से पहले रात में इसे अंडर आई एरिया और डार्क सर्कल पर अच्छी तरह लगाएं। सूखने पर धो लें। ये स्किन लाइटनिंग एजेंट होता है।
5. झुर्रियों के लिए आप दही और बेसन का इस्तेमाल करें। दो बड़े चम्मट दही में एक बड़ा चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे अपने चेहरे पर एक समान लगा लें। सूखने पर धो लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।


0 Comments