Kapoor aur nariyal Tel se daag dhabbe hataye, Kapoor aur nariyal Tel ko face per kaise lagaen


 इससे बना तेल शरीर के दर्द को कम करने, स्‍किन इंफेक्‍शन को दूर करने और दाग-धब्‍बों को हल्‍का करने में बेहद प्रभावकारी माना जाता है। आइए जानते हैं नारियल तेल और कपूर को साथ में लगाने के इन 5 फायदों के बारे में... अगर आपको त्वचा पर कोई एलर्जी है या फंगल इंफेक्‍शन है, तो नारियल तेल के साथ कपूर मिलाकर उस जगह पर लगाएं।


Skin Care: नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से होते हैं ये 5 फायदे, ऐसे करें प्रयोग


हम स्‍किन से जुड़ी कई परेशानियों के लिए तमाम तरह के उत्‍पाद प्रयोग करते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से कितने फायदे मिलते हैं।

    

नारियल का तेल वैसे तो आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है, लेकिन लोग इसके फायदे नहीं जानते हैं। यह सेहत और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन कपूर के साथ नारियल के तेल का संयोजन किसी जादुई उपचार से कम नहीं माना जाता।


camphor in coconut oil


इससे त्वचा और बालों को भी काफी फायदा पहुंचता है। यदि बात कपूर की करें तो इसका इस्‍तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। इससे बना तेल शरीर के दर्द को कम करने, स्‍किन इंफेक्‍शन को दूर करने और दाग-धब्‍बों को हल्‍का करने में बेहद प्रभावकारी माना जाता है। आइए जानते हैं नारियल तेल और कपूर को साथ में लगाने के इन 5 फायदों के बारे में...


अगर आपको त्वचा पर कोई एलर्जी है या फंगल इंफेक्‍शन है, तो नारियल तेल के साथ कपूर मिलाकर उस जगह पर लगाएं। एक बार उपयोग करने के बाद, आप इसका प्रभाव देख सकते हैं।



पिंपल्स दूर करे

स्‍किन पर होने वाले मुंहासे आपके पूरे चेहरे को खराब कर सकते हैं। इन्‍हें रोकने में नारियल का तेल और कपूर बेहद असरदार साबित होता है।


नेल फंगस

नारियल तेल में एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं। यदि गुनगुना तेल कपूर के साथ मिलाकर नाखून पर लगाकर कुछ देर मसाज की जाए, तो फंगस धीरे-धीरे कम होनी शुरू हो जाती है।


डैंड्रफ भगाए

रूसी की समस्‍या से निपटने के लिए कपूर और नारियल से बना तेल काफी राहत दिलाता है। अपने खान-पान में हेल्‍दी चीजों को शामिल करने के अलावा आप कपूर के तेल से सिर की नियमित मालिश करें।


झाइयां

यदि चेहरे की आधी स्‍किन पर झाइयां होने लगी हैं, तो रात में सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल में कपूर डालकर मसाज करें। इससे स्‍किन धीरे-धीरे साफ होनी शुरू हो जाती है।


Post a Comment

0 Comments